प्रधान शिक्षक पद पर योगदान से संबंधित दिशा-निर्देश
प्राप्त दस्तावेज़:
- 1. योगदान पत्र
- 2. विद्यालय पदस्थापन पत्र
- 3. औपबंधिक नियुक्ति पत्र
योगदान से पूर्व आवश्यक तैयारियाँ:
- उपरोक्त तीनों पत्रों की 3-3 छाया प्रतियाँ निकलवाएँ।
- मूल प्रतियाँ सुरक्षित रूप से अपने घर में रखें।
योगदान के समय की प्रक्रिया:
-
विद्यालय पदस्थापन पत्र एवं औपबंधिक नियुक्ति पत्र की तीनों छायाप्रतियों पर विद्यालय के वर्तमान प्रभारी से:
- हस्ताक्षर कराएँ
- विद्यालय की मुहर लगवाएँ
-
योगदान पत्र की तीनों प्रतियों में:
- योगदान की तिथि भरें
- पूर्वाह्न / अपराह्न का चयन करें
- अपना हस्ताक्षर करें
- विद्यालय प्रभारी से हस्ताक्षर व मुहर प्राप्त करें
- एक स्वलिखित आवेदन पत्र (प्रारूप संलग्न) के साथ योगदान करें तथा उस पर प्रभारी से योगदान स्वीकृत लिखवाएँ, हस्ताक्षर एवं मुहर लें।
योगदान के समय समर्पित किए जाने वाले दस्तावेज:
क्रमांक | दस्तावेज़ का नाम | प्रक्रिया |
---|---|---|
1. | स्वलिखित आवेदन पत्र | मूल प्रति जमा, हस्ताक्षरित छायाप्रति अपने पास रखें |
2. | योगदान पत्र | एक प्रति विद्यालय में, एक BRC हेतु, एक अपने पास रखें |
3. | औपबंधिक नियुक्ति पत्र | एक प्रति विद्यालय में, एक BRC हेतु, एक अपने पास रखें |
4. | दहेज न लेने/देने का घोषणा पत्र | दो प्रतियाँ तैयार करें: एक विद्यालय, एक BRC |
5. | BPSC आवेदन की छायाप्रति (3 पृष्ठ) | BRC द्वारा माँगे जाने पर प्रस्तुत करें |
6. | चल-अचल संपत्ति विवरण | फिलहाल आवश्यक नहीं – बाद में ऑनलाइन जमा |
7. | स्वास्थ्य प्रमाण पत्र | योगदान के बाद एक पक्ष के भीतर जमा करें |
अतिरिक्त तैयारी:
- अपने सभी दस्तावेज़ों की (शैक्षणिक, प्रशिक्षण, पहचान पत्र, प्रवेश पत्र, काउंसलिंग से प्राप्त पत्र आदि) दो-दो सेट छायाप्रति तैयार रखें।
- निम्नलिखित मूल / प्रमाणिक दस्तावेज़ सुरक्षित रखें:
- नियुक्ति पत्र (मूल)
- विद्यालय प्रतिस्थापन पत्र (मूल)
- योगदान पत्र की हस्ताक्षरित छायाप्रति
नोट:
उपरोक्त प्रक्रियाएँ सामान्य मार्गदर्शक के रूप में दी गई हैं। कृपया अपने विवेक एवं स्थानीय प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार आवश्यकतानुसार निर्णय लें।
अपना विचार लिखें