(प्रतिशतता के सूत्र और 8 शार्ट ट्रिक) percentage questions and tricks in hindi for ssc,railway,bank prepration

0


(प्रतिशतता के सूत्र और 8 शार्ट ट्रिक) percentage questions and tricks in hindi for ssc,railway,bank prepration


Trick 1 - यदि पहली संख्या, दूसरी संख्या से X% अधिक या कम हो तो, दूसरी संख्या, पहली संख्या से प्रतिशतता के ट्रिकप्रतिशत कम या अधिक होगी |


Trick 2 -यदि पहली संख्या व दूसरी संख्या किसी तीसरी संख्या से क्रमशः X% व Y% अधिक/ कम है, तो पहली संख्या दूसरी संख्या का प्रतिशतता के ट्रिकप्रतिशत होगी |

Trick 3 -कोई व्यक्ति अपनी आय का X% भोजन पर ,शेष का Y% मकान किराए आय /व्यय की प्रतिशतता पर एवं शेष का Z% मनोरंजन पर खर्च करता है| यदि उसके पास शेष रकम M रूपये हो तो उस व्यक्ति की आय =प्रतिशतता के ट्रिक

Trick 4 -किसी परीक्षा में पास अंक X% है| यदि परीक्षार्थी, परीक्षा में Yअंक प्राप्त करता है तथा Zअंको से फेल हो जाता है तो उस परीक्षा के अधिकतम अंक होंगे |

Trick 5 -यदि किसी परीक्षा में, X% विद्यार्थी अंग्रेजी में, Y%विद्यार्थी गणित में फेल हो तथा Z%विद्यार्थी दोनों विषयों में फेल हो तो दोनों विषयों में सफल विद्यार्थियों की प्रतिशतता [(100-(X+Y-Z)] % होगी |

Trick 6 -यदि किसी संख्या या राशि में X% की वृद्धि/कमी हो जाए फिर उसमें  X%की कमी / वृद्धि हो जाए तो उस स्थिति में उस संख्या या राशि में  (X^2/100) % की कमी / वृद्धि हो जाएगी |

Trick 7 -कोई व्यक्ति अपने आमदनी का X% भोजन पर,Y% मनोरंजन पर और Z% कपड़ा इत्यादि खरीदने पर खर्च करता है | इसके बाद उसके पास M रुपये बच जाते है तो उस व्यक्ति की आय = होगी |

Trick 8 -यदि किसी स्थान की जनसँख्या में प्रथम वर्ष r1% की वृद्धि दुसरे वर्ष r2% की वृद्धि तथा तीसरे वर्ष r3% की कमी हो जाए तो तीन वर्षो के बाद स्थान की जनसँख्या = प्रारंभिक जनसँख्या ×प्रतिशतता के ट्रिक


प्रतिशतता के प्रशन हल सहित -



1. यदि (A+B) का 15%=(A-B) का 25% हो तो B का कितने प्रतिशत A के बराबर है ?
हल:(A+B) × 15/100 = (A-B) × 25/100
15A+15B = 25A-25 B
15A-25A = -25B-15B
-10A = -40B
A/B = 40/10
A:B = 40:10
माना  B का x% = A
10 ×(x/100)= 40
x = (40 ×100)/10 =400%

2.दो संख्यायें किसी तीसरी संख्या से क्रमशः 25% और 20% कम है | पहली संख्या दूसरी संख्या का कितना प्रतिशत है ?
हल: माना तीसरी संख्या 100 है ,
तब पहली संख्या = 100 -100×25 = 75
दूसरी संख्या  = 100 -100 का 20%  = 80
अभीष्ट प्रतिशत = (75/80)×100 = 93.75%


3.यदि बिजली के बिल का भुकतान निर्धारित तिथि से पहले किया जाए तो बिल की राशि पर 4% की छुट मिलती है | निर्धारित तिथि से पहले भुकतान करने वाले किसी व्यक्ति को 13 रुपये की छुट प्राप्त हुई तब उसके बिल की राशि थी |
हल : माना बिल की राशि x रूपये है |
प्रश्नानुसार,
x का 4% = 13
x×(4×100) = 13
x = 25 × 13= 325
अत बिल की राशि = 325 रूपये

4. A का वेतन B के वेतन से 25% अधिक है | तो B का वेतन A के वेतन से कितना कम है ?
हल : अभीष्ट कमी प्रतिशत = [25 / (100+25)] × 100
             = (25/125) × 100
             = 20%

5.किसी परीक्षा में पास होने के लिए अधिकतम अंको के 36% अंक लाना आवश्यक है | एक विद्यार्थी ने 113 अंक प्राप्त किये तथा 85 अंको से फेल हो गया | परीक्षा के अधिकतम अंक है ?
हल : माना परीक्षा में अधिकतम अंक = x
प्रसनानुसार
x का 36% = 113+85
क्योकि x का 36 % अंक परीक्षा पास होने के लिए न्यूनतम अंक होगा जो की बराबर होगा 113+85 के
(36x)/100 = 198
x = (198 * 100)/36
x = 550


6. एक संख्या का 3/7 का 2/3 का 3/5  , 150 है | तदनुसार , उस संख्या का 60 % कितना है ?
हल:  माना संख्या y है |
प्रसनानुसार
y x 3/7 x 2/3 x 3/5 = 150
x = (150x5x3x7)/3x2x3
x = 875
संख्या का 60% = (875x60)/100 = 525





Post a Comment

0Comments

अपना विचार लिखें

Post a Comment (0)